फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   facility in dadhahu hospital

सिविल अस्पताल ददाहू में सुधरेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं : डॉ. राकेश प्रताप

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
facility in dadhahu hospital
सिविल अस्पताल ददाहू की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक करते अधिकारी व जन प्रतिनिधि। संवाद
-वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोगियों के लिए भू-तल पर अलग ओपीडी बनाने के निर्देश
विज्ञापन

-नई अल्ट्रासाउंड मशीन और अस्पताल परिसर में सरकारी दवा दुकान खोलने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाएगा। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में सामने आ रही कमियों को दूर करने के लिए एसएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अस्पताल की समस्याओं पर भी चर्चा की।
सीएमओ ने कहा कि अस्पताल के भू-तल पर बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोगियों के उपचार के लिए अलग ओपीडी तैयार की जाएगी। इससे इन मरीजों को उपचार के लिए दूसरी मंजिल पर जाने की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने अस्पताल की रात्रिकालीन और आपातकालीन सेवाओं में भी सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय मरीजों को उपचार के लिए चिकित्सकों का लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े और चिकित्सक स्वयं मरीजों की जांच कर उपचार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डॉ. राकेश प्रताप ने सिविल अस्पताल ददाहू में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करवाने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा अस्पताल परिसर के भीतर सरकारी दवा दुकान खोलने की व्यवस्था करने की बात कही, ताकि मरीजों को दवाएं लेने के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से अस्पताल से संबंधित विभिन्न शिकायतें भी सीएमओ के समक्ष रखी गईं। उन्होंने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, बीडीसी सदस्य नीलू गुप्ता, प्रभारी चिकित्सक डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. विनीत सैनी, वार्ड सिस्टर प्रोमिला कश्यप सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed