फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ‘नोरसा मोइना देइए...’ गीत पर झूमे ग्रामीण

‘नोरसा मोइना देइए...’ गीत पर झूमे ग्रामीण

Sat, 14 Apr 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
‘नोरसा मोइना देइए...’ गीत पर झूमे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
बैसाखी उत्सव पर जरग पंचायत का बघार गांव डॉ. मदन झालटा के तरानों पर पूरी रात झूम उठा। नवयुवक मंडल बघार की ओर से गांव में बैसाखी उत्सव का आयोजन किया गया था। 10 अप्रैल से शुरू हुए इस उत्सव में क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह की संध्या पर नवयुवक मंडल की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्घ लोक गायक डॉ. मदन झालटा के अलावा स्थानीय कलाकार जयप्रकाश शर्मा व देवराज को आमंत्रित किया गया। उत्सव में पहली बार आमंत्रित किए गए स्टार कलाकार डॉ. मदन झालटा ने रातभर नान स्टॉप नाटियों व फिल्मी गानों की झड़ी लगाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने भी सिरमौरी नाटियों से लोगों नचाया। रात करीब 10 बजे जब झालटा मंच पर पहुंचे तो पंडाल में बैठे लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत किया। डॉ. झालटा ने शिरगुल वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। अपनी एलबम संगम, बंधन व मंथन के नोरसा मोइना देइए, बानो रे धारो ओडियांई, जोइती रे वेशे, धारो रे पांडी ए पांडी बलाइणी री, कलटीय बानो देवीए, गांव द भराड़ी शोले चिशो रा नाला राधोऐ, झमका, कुब्जा ढिली ऐ विखे व टुलकी समेत कई नान स्टॉप गाने पेश करके उन्होंने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की फरमाइश पर उन्होंने कई पहाड़ी व फिल्मी गाने पेश किए। साजन चले ससुराल फिल्म का गाना ‘मैं हूं नंबर एक गवाइया’ गाना गाकर उन्होंने खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 12 बजे तक चलना था, मगर लोगों के विशेष आग्रह पर झाल्टा ने सुबह 5 बजे तक कार्यक्रम जारी रखा। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब झालटा ने मोरु दो जाती दासिया, कांडा चुटा कुंबरो रा व मामा शुणा केदिया गीतो रा रागी आदि नाटियां प्रस्तुत की तो युवक, युवतियां महिलाएं, पुरुष के अलावा बुजुर्ग भी पंडाल में झूम उठे। कई युवक तो नाटी डालने मंच पर ही पहुंच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed