{"_id":"5a3921da4f1c1bb34a8b73d7","slug":"51513693658-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुमारी में पीने बैठा युवक झुलसा 19-20-37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुमारी में पीने बैठा युवक झुलसा 19-20-37
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
चुनाव की खुमारी नाहन विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पर भारी पड़ गई। जीत की खुशी में उत्साहित युवक आग में बुरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है कि उसने अपने आप को आग लगा ली। जबकि चर्चा यह भी है कि शराब पीते हुए शायद उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली होगी। हालांकि, पुलिस में इस तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
मामला नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौलांवालाभूड का है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल की जीत के बाद युवक झुलस गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
नाहन विधानसभा क्षेत्र से इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल विजयी हुए। चार हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर शहर में जोरदार रैली निकाली गई। उसके बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों की ओर निकल गए। बताया जा रहा है कि कौलांवालाभूड में एक युवक शाम को जीत की खुशी में शराब पीने बैठ गया। इस बीच वह अचानक झुलस गया। रात करीब दस बजे इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
108 एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फीकार ने बताया कि कौलांवालाभूड के एक युवक के झुलसने की उन्हें सूचना मिली थी। उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। ईएमटी ने बताया कि युवक का कहना था कि चुनाव जीतने की खुशी में वह पीने बैठे थे। इसी दौरान उत्साह में आकर उसने स्वयं को आग लगा ली। हालांकि, पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंचा है।
एसएचओ अशोक ने संपर्क करने पर बताया कि इस तरह की सूचना तो आई थी लेकिन पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। वह आग में झुलस गया, इसकी तो जानकारी थी लेकिन उसने खुद को आग लगा दी ऐसी कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंची।
-----------------