{"_id":"689de1f0e54cee4b9d0caf96","slug":"51-people-donated-blood-in-the-camp-nahan-news-c-177-1-ssml1028-157199-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन के रेड रिबन क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रो. अमर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विभव शुक्ला, डॉ. निशी (जूलॉजी विभागाध्यक्ष) और रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विनीत कुमार भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि यह वर्ष का पहला रक्तदान शिविर है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं की सराहना की। रोटेरियन नीरज गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर रोटेरियन भविष्य गौतम, दिलप्रीत सिंह, अमन सबरवाल, सुनील शर्मा और अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।