{"_id":"576add674f1c1bb46cb47d65","slug":"50-percent-increases-vegitable-prices-people-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दाम 50 फीसदी तक बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दाम 50 फीसदी तक बढ़े
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बारिश की बूंदों के साथ ही बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब को हल्का करना शुरू कर दिया है। रसोई में दाल का स्वाद फीका हो रहा है तो सब्जियों का स्वाद भी बिगड़ गया है। दाल-सब्जियों के तड़के से टमाटर का जायका गायब हो गया है। मानसून की दस्तक के साथ ही दाल-सब्जियों से लेकर तेल-मसालों की कीमतों तक में बढ़ोतरी हो गई है। बीते माह तक दालों के कारण रसोईघर का बजट बिगड़ गया था। अब सब्जियों ने महंगाई रूपी आग में घी डालने का कार्य किया है। सब्जियों के बढ़ रहे दाम का असर अब लोगों की थालियों में दिखने लगा है। आसमान छू रहे दाम लोगों को रुला रहे हैं। सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
टमाटर के शौकीनों की थाली से जहां टमाटर गायब हैं, वहीं प्याज भी आंख से आंसू निकाल रहा है। आलम यह है कि बाजार में सब्जी की खरीदारी करने वाले लोग मोल भाव करने के बाद ही सब्जी की खरीदारी कर रहे हैं। जो सब्जी मंहगी लग रही है उसे नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
टमाटर साठ, गोभी 50 रुपये किलो
पिछले 15 दिनों में महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 20 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर के भाव उछलकर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। अरबी के दाम पहले से ही चढ़े हुए हैं। अरबी बाजार में 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। करेला 20 रुपये, तोरी 30 रुपये, बैंगन 30 रुपये, गोभी 40 रुपये, फूलगोभी 50 रुपये, मशरूम 150 रुपये किलो, फ्रासबीन 60 रुपये, शिमला मिर्च 40 के पार पहुंची हुई है। महंगाई का असर यह है कि सस्ती दरों पर बिकने वाले आलू-प्याज के दाम बरसात के शुरूआती सीजन में ही 20 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
---------
ये कहना है उपभोक्ताओं का
बाजार में खरीदारी करने आई वाटिका, एकता संजीवन शर्मा, प्रतिभा पुंडीर, शीतल पंवार, नेहा भंडारी, श्रुति भंडारी, निशा अग्रवाल, राजेश कुमार, पंकज, पारूल चौहान आदि ने बताया कि महंगाई अपने चरम पर है। बाजार में बिकने वाला सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल, रिफाइंड व दालें तो पहले ही चढ़े हुए थे, अब रही सही कसर सब्जियों ने निकाल दी है। उन्होंने बताया कि पालक-प्याज ही नहीं बैंगन, भिंडी, आलू, टमाटर, गोभी, कद्दू, गाजर, अदरक, धनिया, लौकी, कद्दू, आलू-प्याज और तोरई समेत सभी सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। टमाटर तो उन्होंने खरीदना ही बंद कर दिया है।