{"_id":"61b210d2b6e9f6467e4a7b37","slug":"44-child-sciencetist-will-present-sirmaur-district-in-state-level-event-nahan-news-sml392870164","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तर पर 44 बाल वैज्ञानिक करेंगे सिरमौर का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तर पर 44 बाल वैज्ञानिक करेंगे सिरमौर का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रहे जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में जिले के लगभग 310 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 149 छात्र और 161 छात्राएं शामिल हैं।
बाल विज्ञान मेले के दौरान वीरवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बाल विज्ञान मेले के निर्णायक मंडल के सदस्य अयूब खान ने बताया कि जिला स्तरीय बाल मेले के दौरान 5 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए जिले के 6 उपमंडलों से 1400 छात्र-छात्राओं में से 310 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले 44 छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जो 27 दिसंबर से होगी, जिसका स्थान अभी चयनित किया जाना शेष है। वहीं, कन्या स्कूल पांवटा में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
बता दें कि जिला के पांवटा, नाहन एवं छोगटाली में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हो रही हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार ने बताया कि चिल्ड्रन साइंस का आगाज आठ दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन से किया गया है, जिसका तीन जगह से संचालन किया जा रहा है।