फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   43 road closed in sirmaur

जिले में 43 सड़कें बंद, बिजली-पानी का संकट बरकरार

Tue, 13 Jul 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
43 road closed in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मंगलवार को 43 सड़कें बंद रहीं। लोक निर्माण विभाग मलबे से अवरुद्घ सड़कों को खोलने के प्रयास में जुटा है। संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब क्षेत्र की सड़कें बंद रहने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस समय जिले की सभी सड़कों पर जगह-जगह मलबा गिरा है। इससे सड़कों की दशा खराब हो गई है। हालांकि, कई सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है लेकिन कई सड़कें खोले जाने के बाद भी मलबे से अटी पड़ी हैं। इससे विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं। कई जगह बार-बार मलबा आने से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। विभाग को बारिश से करोड़ों रुपये की चपत लगी है। इसके साथ-साथ भारी बारिश के चलते जिले में 26 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। जलशक्ति विभाग के नौहराधार मंडल में 20 के करीब पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। जबकि, नाहन मंडल में छह योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे कई क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है। इसके अलावा बिजली बोर्ड को भी बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के नाहन मंडल में चार और राजगढ़ मंडल में आठ ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को बिजली संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन से बिजली की आंखमिचौनी चल रही है। कई हिस्सों में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।

........
मंदोड़ी स्कूल की सुरक्षा दीवार ढही, भवन को खतरा
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र के कोरग सेंटर के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला मंदोड़ी की सुरक्षा दीवार गिरने के कारण प्राथमिक पाठशाला भवन को खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में जहां सड़कों में भारी भूस्खलन होने के कारण आवागमन व्यवस्था बाधित रही। वहीं, प्राथमिक पाठशाला मंदोड़ी के स्कूल भवन के लिए लगाई गई सुरक्षा दीवार ढह गई है। यदि इसी प्रकार बरसात होती रही तो स्कूल भवन को भी खतरा पैदा हो सकता है। बीईईओ योगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिल गई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस संदर्भ में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed