फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरे-भरे पेड़ों पर टांग दिए बिजली तार, हर समय खतरा

हरे-भरे पेड़ों पर टांग दिए बिजली तार, हर समय खतरा

Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
हरे-भरे पेड़ों पर टांग दिए बिजली तार, हर समय खतरा
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार अनुभाग के तहत कई जगह बिजली बोर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हिंडगा क्षेत्र में बिजली के तार देवदार और दूसरे पेड़ों में लटके हैं। हैरानी की बात है कि बिजली के तार के लिए बोर्ड ने खंभों तक की व्यवस्था तक नहीं की है। कुछ जगहों पर तो बिजली के तार लोगों के खेतों से कम ऊंचाई से गुजर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को लगातार परेशानी हो रही है। कई जगह बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं, जिनकी सुध तक बिजली बोर्ड नहीं ले रहा है। यहां एक खंभा उपराज चौहान के घर के आगे लगा है जो जर्जर स्थिति में है। यह खंभा कभी भी गिर सकता है। इससे जानी नुकसान होने की भी संभावना है। बोर्ड ने इसे हटाने की बजाय उसे सपोर्ट से टिका दिया है। उपराज चौहान ने इसे हटाने के लिए बोर्ड को कई बार लिखा है, लेकिन बोर्ड ने इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, चाबधार में भी लकड़ी के खंभे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगह तो बिजली तार जमीन पर बिछे हैं। यहां हरे-भरे पेड़ों पर भी बिजली के तार टंगे हुए देखे जा सकते हैं। लिहाजा, बोर्ड की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण तपेंद्र सिंह, दिलावर सिंह, भागमल, शमशेर सिंह, राजेश कुमार, दलीप सिंह ने कहा कि यहां थोड़ी सी हवा में बिजली गुल हो जाती है। बर्फबारी के दौरान तो कई-कई दिन तक बिजली गुल रहती है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की कि बिजली के तार के लिए नए खंभे लगाए जाएं और पेड़ों से टांगे गए तार अविलंब हटाए जाएं अन्यथा बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजगढ़ के नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस संदर्भ में नौहराधार सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए जा रहे हैं। उधर, कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि चाबधार की समस्या दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं, जबकि हिंडगा में भी मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed