{"_id":"5c0bf9f1bdec2241427bc1e8","slug":"41544288753-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, अरुण को चुना सर्वश्रेष्ठ लीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, अरुण को चुना सर्वश्रेष्ठ लीडर
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा सर्वश्रेष्ठ छात्रा, अरुण सर्वश्रेष्ठ लीडर
सैनवाला मुबारिकपुर स्कूल में मेधावियों को मिला पुरस्कार
पंचायत प्रधान कमलेश ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
8 दिसंबर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला सैनवाला मुबारिकपुर में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत प्रधान कमलेश देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्कूल के मुख्य अध्यापक अश्वनी कुमार ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। तत्पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर जबरदस्त नृत्य पेश किया। कुछ बच्चों ने देशभक्ति से ओपप्रोत गीत भी पेश किए। रितिका ने स्वच्छता विषय पर भाषण दिया। जिसे सभी ने खूब पसंद किया।
अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा एवं दूसरी क्रियाकलापों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। जिसमें दसवीं की छात्रा मनीषा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। जबकि दसवीं के अरूण कुमार को सर्वश्रेष्ठ लीडर घोषित किया गया।
इसके अलावा दसवीं की सपना व अंकिता, आठवीं की शीतल, कुलविंद्र, चंचल, मीनाक्षी व लोकेश, सातवीं की जसविंद्र कौर, दीपिका व मुस्कान चौधरी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुनीता देवी, सदस्य मुकेश कुमार, भगत राम सहित स्कूल की ओर से मुख्य अध्यापक अश्वनी कुमार, शिक्षक डा. कुशल मित्तल, सविता शर्मा, लायम राम रावत, स्कूल के समस्त विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------पंकज तन्हा