फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पातलियों आग से हजारों की पराली जल कर राख

पातलियों आग से हजारों की पराली जल कर राख

Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
पातलियों आग से हजारों की पराली जल कर राख
पातलियों में आग से हजारों की पराली राख
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने बचाया रिहायशी भवन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की ग्राम पंचायत पातलियों में पराली के ढेर में अचानक आग लग गई। इससे हजारों की पराली जल कर राख हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर समय रहते काबू पाने से रिहायशी मकानों और पराली की अन्य ढेरियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

शुक्रवार को पातलियों निवासी हरभजन सिंह पुत्र चंदन सिंह की पराली की ढेर में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते पराली की ढेर जल कर स्वाह हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन और पुलिस थाना में कर दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग से करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, अग्निशमन केंद्र पांवटा के प्रभारी प्रेम चंद चौधरी ने यह जानकारी दी है। फायर ऑफिसर ने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत टीम मौके पर भेज दी गई, जिससे साथ लगते रियाहशी मकानों और अन्य पराली की ढेरियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed