{"_id":"5ba121a2867a557e876d8f7b","slug":"41537286562-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जनजाति कोटे से न हो छेड़छाड़: रवि चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जनजाति कोटे से न हो छेड़छाड़: रवि चौधरी
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जनजाति कोटे से न हो छेड़छाड़ : रवि
छेड़छाड़ पर गुर्जर समुदाय ने दी आंदोलन की चेतावनी
त्रिलोकपुर में आयोजित बैठक में उठाए कई मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। गुर्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर ने केंद्र सरकार से उनके साढ़े सात प्रतिशत कोटे से किसी तरह की छेड़छाड़ न करने की मांग की है। परिषद के युवाओं का कहना है कि यदि उनके कोटे से किसी तरह की छेड़छाड़ की गई तो आंदोलन किया जाएगा। अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर गुर्जर समाज कल्याण परिषद की जिला इकाई की बैठक त्रिलोकपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता यूथ अध्यक्ष रवि चौधरी ने की। इसमें क्षेत्र के पिछड़ेपन का मुद्दा छाया रहा। इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि नाहन विस क्षेत्र के तहत जिन क्षेत्रों में गुर्जर आबादी ज्यादा है, वहां आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। लोग सिंचाई, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मुश्किल हालातों में क्षेत्र के कई बच्चों को पढ़ाई तक छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में एक बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार से जिले के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की लगातार मांग की जा रही है। बैठक में मौजूद रवि चौधरी, सुनील कुमार, विक्रम, योगेश, अमरजीत, चमन, नरेश, बंटी, मोहन, नवीन, सुभाष चौधरी, मिंटू, दिलाराम, छज्जू राम, ज्ञानचंद, रतनलाल आदि ने कहा कि गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया जाए। उसमें उनकी आपत्ति नहीं है लेकिन उनके साढ़े सात प्रतिशत कोटे से किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। उन्होंने कहा कि गिरिपार को यदि जनजातीय दर्जा दिया जाता है तो उन्हें इस साढ़े सात प्रतिशत कोटे से अलग आरक्षण दिया जाए। युवाओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनके कोटे से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में यशपाल, बलविंद्र, रिशीपाल, मामचंद, रमेश, अमन, विशाल, शोकी, विक्रम सहित चार दर्जन से अधिक युवा मौजूद रहे।