फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   े गोपाल राधा-कृष्ण गोविंद गोविंद..., भजन पर झूमे श्रद्धालु

े गोपाल राधा-कृष्ण गोविंद गोविंद..., भजन पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 25 Apr 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
े गोपाल राधा-कृष्ण गोविंद गोविंद..., भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
‘हे गोपाल राधा-कृष्ण गोविंद गोविंद...’, भजन पर झूमे श्रद्धालु
हिमालयन संस्थान कालाअंब में दो दिवसीय वार्षिक समारोह आयोजित
अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया रहे कार्यक्रम के मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन शैक्षणिक संस्थान कालाअंब में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें पड़ोसी राज्य के अंबाला संसदीय क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंजाब के पूर्व उद्योग व तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
दो दिवसीय वार्षिक समारोह के प्रथम दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक धीरज बावरा व वृंदावन से आए भजन गायक धीरज बावरा ने राधा-कृष्ण भक्ति से सराबोर भजन पेश कर खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों का लोकनृत्य पेश कर भारत वर्ष की विविध संस्कृति का भी मुजाहिरा पेश किया। सांसद रतन लाल कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने कहा कि संस्थान में कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है जो भारत में दूसरे नंबर पर है। संस्थान की शुरुआत सन 2002 में दो कोर्सों से की गई थी तथा वर्तमान में 17 कोर्स चल रहे हैं। सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अमरीका जैसे राष्ट्र में हर सातवां डाक्टर भारतीय है। जबकि हर छठा इंजीनियर भी भारतीय ही है।

इसके बाद भजन संध्या की शुरूआत विनोद अग्रवाल ने ‘हे गोपाल राधा-कृष्ण गोविंद गोविंद.., केशवा माधवा श्रीकृष्णा मधुसूदन...’, से की। वृंदावन से आए धीरज बावरा ने ‘श्याम मेरा दिल ले गई प्यारी तेरी बांसुरिया..’, सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। विनोद अग्रवाल व धीरज ने कृष्ण भक्ति रस भजनों से पूरे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना दिया। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल, भारत भूषण, नलिनी, बजरंग दास गर्ग व संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य भी मौजूद रहे।
---------------
--संजय गुप्ता-- पंकज तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed