{"_id":"5ac8d6e24f1c1bcc618b5ff7","slug":"41523111650-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. पीटर ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. पीटर ने टेबल टेनिस में जीता गोल्ड
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
चंडीगढ़ में चल रही प्रथम राष्ट्रीय मास्टर्स खेलों में नाहन के डॉ. पीटर डिसूजा ने गोल्ड जीतकर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। डॉ. पीटर के उत्साह के आगे उनके प्रतिद्वंद्वियों ने भी घुटने टेक दिए। 60 साल की उम्र में भी डॉ. पीटर ने गजब का उत्साह दिखाया।
जिला मुख्यालय नाहन के सुंदरबाग कालोनी निवासी डॉ. पीटर डिसूजा नाहन में अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं। लिहाजा पिछले कई सालों से वह लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आयोजित हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डॉ. पीटर डिसूजा का मुकाबला चंडीगढ़ के बलबीर से हुआ।
डॉ. पीटर ने पांच में से लगातार तीन सेट जीतकर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को पराजित कर दिया। इससे पहले भी उन्होंने चार के करीब राउंड खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 60 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के बीच हुई इस स्पर्धा में डॉ. पीटर ने शानदार खेल दिखाया। डॉ. पीटर अपने व्यस्त शैड्यूल से भी हर रोज सुबह के समय एक घंटा व्यायाम के साथ-साथ इस खेल के लिए निकालते हैं। इससे पूर्व भी इसी साल जनवरी माह में जयपुर में आयोजित हुई गेम्स में भी डॉ. पीटर ने क्वार्टर फाइनल खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई।
विज्ञापन
डॉ. पीटर डिसूजा ने बताया कि आज के समय में स्वस्थ जीवन जीना बेहद ही जरूरी है। क्लीनिक में आने वाले मरीजों को भी वह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्वच्छ रहने की सलाह देते हैं। उन्होंने फर्स्ट नेशनल मास्टर्स गेम्स में गोल्ड जीतने पर खुशी जाहिर की।