{"_id":"5a2404534f1c1b68678bf994","slug":"41512309843-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिसंबर को नहीं होंगे ब्राह्मण सभा के चुनाव: सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिसंबर को नहीं होंगे ब्राह्मण सभा के चुनाव: सभा
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
ब्राह्मण सभा की एक बैठक रविवार को नाहन में आयोजित हुई। बैठक में सात दिसंबर को होने वाले सभा के चुनाव को लेकर रोष प्रकट किया गया। कहा गया कि चुनाव संबंधी घोषणा का सभा के प्रधान को कोई अधिकार नहीं है क्योंकि चुनाव की घोषणा करने से पहले कार्यकारिणी की न तो सहमति ली गई है और न ही इस संदर्भ में कोई बैठक हुई है। लिहाजा, सात दिसंबर को सभा का कोई चुनाव नहीं होगा।
बैठक में उपस्थित सभा के उपाध्यक्ष बसंत कुमार, सचिव अनिल कुमार शर्मा के अलावा ब्रह्म शर्मा, रामकुमार, शुभम शर्मा, पंडित सोमदत्त, अनु देव शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, नवीन शर्मा, महिंद्र शर्मा व प्रकाश शर्मा आदि सदस्यों ने कहा कि सभा के प्रधान ने अपनी बीमारी का हवाला देकर इस प्रकार की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि वह चुनाव संबंधी घोषणा का खंडन करते हैं।
सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक सुर में कहा कि ब्राह्मण सभा की आगामी बैठक सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में ही आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी निर्णय लेने के लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाए। साथ ही सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को लिखित पत्र भेजकर बैठक के लिए आमंत्रित किया जाए। कार्यकारिणी का जो भी फैसला होगा, वहीं सभी को मान्य होगा। इस मौके पर इस बैठक की एक प्रति सभा के प्रधान को भी भेजने का निर्णय लिया गया।