फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   400 crore will be spent on buildup 400 kilometer roads in rajgarh pachad area

400 करोड़ से होगा 400 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प

Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
400 crore will be spent on buildup 400 kilometer  roads in rajgarh pachad area
राजगढ़ में 400 करोड़ से होगा 400 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में 400 किलोमीटर सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र की एक दर्जन सड़कों की दशा पूरी तरह बदल जाएगी। इससे दोनों विकास खंडों की दर्जनों पंचायतों की हजारों की आबादी को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। लोक निर्माण विभाग के सराहां व राजगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाली इन सड़कों पर 400 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इससे पच्छाद व राजगढ़ मंडल की 200-200 किलोमीटर की सड़कें चकाचक होंगी।
टारिंग से पहले इन सड़कों पर पुलिया निर्माण, डंगों का निर्माण कार्य, नालियों का निर्माण और सोलिंग जैसे आदि कार्य होंगे। वहीं, सड़क किनारे पैरापिट आदि अन्य निर्माण भी किए जाएंगे जिससे सड़कों पर हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सड़कों के सुधार को लेकर टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। नैनाटिक्कर पंचायत के पूर्व प्रधान शिवकुमार गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कविता शर्मा, डिलमन पंचायत के पूर्व उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, नारग पंचायत समिति सदस्य आशीष शर्मा, लाना बांका पंचायत के पूर्व प्रधान कौशल्या शर्मा ने बताया कि इन सड़कों के सुधार से पच्छाद क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
पहले चरण में इन सड़कों का होगा कायाकल्प
सराहां मंडल की 33 किलोमीटर लंबी धरयार मरयोग सड़क पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह नैनाटिक्कर-देवथल की 14 किलोमीटर सड़क पर 14 करोड़, दभूड़ घाट से बागथन 6 किलोमीटर सड़क पर 6 करोड़ रुपये की राशि पहले चरण में खर्च होगी।
इसी तरह राजगढ़ क्षेत्र की चुड़वाधार-सिलाना जोड़ी-पैरवी 10 किलोमीटर सड़क पर 10 करोड़, राजगढ़ बड़गला साढ़े नौ किलोमीटर पर नौ करोड़, संपर्क मार्ग थानाधार सड़क पर साढ़े पांच करोड़, रेड़ी गुसान-ढुंगाफाग सड़क पर साढ़े पांच करोड़, नेरी पुल टाली बुझल मंडोली सड़क पर 18 करोड़, धामला मानवा धन चुकरिया सड़क पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता प्रेमदास नरवाल ने बताया कि डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रकिया जल्द शुरू होगी। इसका कार्य तीन चरणों में होगा।
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में दोनों मंडलों की सड़कों पर 200-200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 120 करोड़ रूपये सड़कों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed