{"_id":"643eda02c803f993c600d2d4","slug":"40-lakh-development-works-dedicated-to-the-public-nahan-news-c-19-1-125868-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 40 लाख के विकास कार्य जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 40 लाख के विकास कार्य जनता को समर्पित
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को सराहां में 40 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन कर जनता को समर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने कुश्ती मैदान के पास 10 लाख रुपये की लागत से बने शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इसके बाद पांच लाख से बने कॉमन सर्विस सेंटर और सराहां जंजघर के पास 25 लाख रुपये से तैयार की गई सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की। इस दौरान पच्छाद की विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रही। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर वर्ग, हर क्षेत्र को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड मशीन में तैयार पैड को स्कूल, कॉलेज व अन्य क्षेत्र से जुड़ी लड़कियों और महिलाओं को दिया जाएगा। सराहां में शहीद स्मारक उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने अपने देश के लिए शहादत देते हुए अपने प्राणों की परवाह नहीं की है। उन्होंने शहीदों के परिवार की महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर बलदेव भंडारी, सुरेंद्र नेहरू, तारा दत शर्मा व भूपेंद्र भंडारी दर्जनों भूतपूर्व सैनिक समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।