फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   372 peoples health chekup done in nohradhaar health center on 20 april 2022

स्वास्थ्य मेले में 372 लोगों ने करवाई सेहत की जांच

Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
372 peoples health chekup done in  nohradhaar health center on 20 april 2022
नौहराधार में स्वास्थ्य मेले में पंजीकरण करवाते स्थानीय लोग। -संवाद - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने रिबन काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का लोगों को लाभ उठाना चाहिए। प्रदेश सरकार लोगों को घर द्वार पर सुविधाएं मुहैया करवा रही है। स्वास्थ्य मेले में उम्मीद से अधिक भीड़ उमड़ी। मेले के दौरान 372 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनकी स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उनके विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए गए। साथ ही उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. राहित सरयाना ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आंख, कान, नाक, गला, हड्डी रोग, गायनी, चर्म रोग, शिशु रोग सहित अन्य विशेषज्ञों ने मेले में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेेले में लोगों के खून, मधुमेह, रक्तचाप आदि की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य स्टाल के माध्यम से लोगों को सरकार की ओर चलाई गई विभिन्न योजनाओं शिशु जांच, टीबी जांच, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, मलेरिया, डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा कोविड से बचाव के लिए और आम टीकाकरण भी किया गया। मेले के दौरान आयुष्मान, हिमकेयर, आभा कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन व राजगढ़ से विशेषज्ञों की टीम के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर सांस्कृतिक दल राजगढ़ के कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed