फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   317 registerd socaities and 80000 members in sirmaur bijender singh

जिले में हैं 317 पंजीकृत सभाएं और 80 हजार सदस्य: बिजेंद्र

Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
317 registerd socaities and 80000 members in sirmaur bijender singh
सराहां में आयोजित जिलास्तरीय सहकारी दिवस समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : NAHAN
सराहां(सिरमौर)। अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को सराहां में जिला स्तरीय सहकारी दिवस आयोजित किया गया जिसमें पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक रीना कश्यप ने अपने संबोधन में सहकारी सभाओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा कि सहकारी सभाओं के सदस्य एकजुट होकर कार्य करें, जिससे सहकारी आंदोलन को प्रगति पर लाया जा सके।
विज्ञापन

बलदेव भंडारी ने कहा कि बोर्ड किसानों के उत्पादों का सही मूल्य और समय पर विपणन की सुविधा दिलाएगा। इस दौरान सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिजेंद्र सिंह ने जिले में सहकारिता आंदोलन की प्रगति की 2021 की रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 317 सभाएं पंजीकृत हैं, जिसमें 80 हजार लोग सदस्य हैं। जिले में सहकारी सभाएं विभाग ने 3.50 करोड़ के ऋण वितरित किए हैं। इसमें 18:50 करोड़ का राशन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास प्रबंधन नाबार्ड गौरव शर्मा ने कहा कि नाबार्ड द्वारा सहकारी सभाओं को बहुमूल्य सेवा केंद्रों में विकसित करने की योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर पच्छाद खंड विकास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, राज्य सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जगदीश अत्री समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed