{"_id":"5c8d0900bdec2213e806f7e0","slug":"31552746752-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमरा के पास भूस्खलन से सड़क बंद, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमरा के पास भूस्खलन से सड़क बंद, यातायात ठप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। सोलन-मीनस सड़क पर अवैध खनन के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार को यह सड़क भारी भूस्खलन के चलते घंटों बंद रही। इसके चलते बसों समेत कई छोटे और बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। कई बसों को वापस होना पड़ा तो कई राहगीर अपने गंतव्य तक पैदल ही पहुंचे। दो माह से लगातार बारिश से इस सड़क पर भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। इससे आए दिन वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं।
सड़क पर गुमरा के समीप रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर हो रहे अवैध खनन के चलते शनिवार को सोलन-मीनस सड़क पर भारी मलबा आ गिरा। हालांकि, अवैध खनन रोकने के लिए क्षेत्र की जनता ने कई बार खनन विभाग समेत प्रशासन को इस पर अंकुश लगाने की मांग की लेकिन, अब भी समस्या बरकरार है। यहां अवैध खनन जारी है। खनन माफिया पर कोई कार्रवाई न होने से वाहन चालकों समेत यात्री भी परेशानी झेल रहे हैं। गुमरा के समीप पिछले लंबे समय से सड़क पर रेत और बजरी निकाली जा रही है। जेसीबी मशीन लगाकर रेत-बजरी के टिपर भरे जा रहे हैं। लिहाजा, हल्की सी बारिश में भी भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से गिर रहे मलबे से यातायात बाधित हो रहा है। यहां से गुजरना काफी जोखिम भरा हो गया है। हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां से हरिपुरधार, रोनहाट और चौपाल जाने वाले निजी वाहनों के साथ बसों को यू-टर्न लेना पड़ा। कई वाहन घंटों सड़क के बीच फंसे रहे। ऐसे में जाम की स्थिति भी पैदा हुई। सड़क किनारे हो रहे खनन से पहाड़ी ने ढांक का रूप ले लिया है। आसमान साफ होने पर भी यहां मलबा गिरने का खतरा बन रहता है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बलबीर शर्मा ने बताया कि सड़क बंद हो गई थी। अवरूद्घ मार्ग को खोलने के लिए विभाग ने जेसीबी मशीन भेजी है। जल्द इसे बहाल किया जाएगा।