फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरी के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

चोरी के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मिश्रवाला में एटीएम तोड़ने के प्रयास करने वाले आरोपियों को अदालत में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने सूरजपुर और भगवानपुर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। वीरवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पंजाब नेशनल बैंक के मिश्रवाला में लगी एटीएम को तोड़ने तथा नकदी उड़ाने में चोर असफल रहे थे। आरोपियों ने एटीएम मशीन को उखाड़ने और कैश निकालने के प्रयास किए। हालांकि, नकदी उड़ाने में शातिरों को सफलता नहीं मिल पाई। सर्विलांस टीम मुंबई ने तुरंत स्थानीय बैंक शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी। पीएनबी के शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी ने माजरा पुलिस थाने में शिकायत कर दी। माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने एटीएम कक्ष के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों ने वारदात के समय मुंह पर कपड़ा बांधा था लेकिन, संदिग्ध आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली। इसके बाद भगवानपुर निवासी आरोपी फिरोज अली पुत्र मोहम्मद अली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य आरोपियों अभिषेक और रतन उर्फ हाशिम को सूरजपुर बस्ती से गिरफ्तार किया गया। तीनों को अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला था। वीरवार को तीनों आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मिश्रवाला की एक एटीएम में चोरी करने के प्रयास में तीन आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed