फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वाहनों से गिर रहे रेत-बजरी से दुर्घटना का खतरा

वाहनों से गिर रहे रेत-बजरी से दुर्घटना का खतरा

Tue, 05 Feb 2019 10:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
वाहनों से गिर रहे रेत-बजरी से दुर्घटना का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। रात को चलने वाले ओवर लोडिड ट्रक-ट्राले हादसों को न्योता दे रहे हैं। इनमें इतना ज्यादा रेत-बजरी भरी जा रही है कि यह वाहनों से सड़कों पर गिर रही है। इससे एनएच मार्ग को क्षति पहुंचने के साथ हादसों की आशंका भी बढ़ गई है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। भंगानी मार्ग से पांवटा होकर देहरादून जाने वाले वाहन सड़कों पर रेत बजरी गिराते हुए गुजर रहे हैं। रात के समय इस मार्ग पर ओवरलोडिड वाहन गुजर रहे हैं। इन वाहनों पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। वाहनों में इतना ज्यादा रेत-बजरी और बारीक रोड़ी भरी जा रही है कि तेज रफ्तार से शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच पर हादसों का खतरा बना रहता है। पांवटा बाईपास भगवान परशुराम चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक तक ओवर लोडिड वाहनों से जगह-जगह रेत-बजरी गिर रही है। इसमें ट्रक, ट्राले और ट्रैक्टर शामिल हैं। रात के समय ओवर लोडिंग का खेल ज्यादा चल रहा है। सोमवार रात को कुछ ओवर लोडिड ट्रक परशुराम चौक, तोमर ब्रदर्स के समीप, नेतर टी स्टॉल और होटल ब्राइटन-वशिष्ट आटोमोबाइल के समीप रेत बजरी को सड़कों पर गिराते हुए देहरादून की तरफ निकले। जिन स्थलों पर रेत-बजरी गिरी, ऐसे स्थलों पर मंगलवार को कई बाइक सवार गिरते-गिरते बचे। सड़क पर जगह-जगह रेत बजरी, रोड़ी कंक्रीट गिरने से तेज रफ्तार वाहन स्किड हो रहे हैं। एनएच मार्ग को भी क्षति पहुंच रही है। एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की सूचना मिल रही है। ओवर लोडिड वाहनों से गिरने वाले रेत-बजरी से जहां सड़क को क्षति पहुंचती है, वहीं हादसों का खतरा भी बना रहता है। प्रशासन और पुलिस विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed