फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवा स्पोट्र्स क्लब ने जीती जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

युवा स्पोट्र्स क्लब ने जीती जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 11 Dec 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
युवा स्पोट्र्स क्लब ने जीती जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में चल रही जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता युवा स्पोर्ट्स क्लब सिरमौर ने जीती। फाइनल मुकाबले में युवा स्पोर्ट्स क्लब सिरमौर ने सिरमौर टाइगर्स को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम राजगढ़ नरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जिला सिरमौर वॉलीबाल संघ को राजगढ़ में सफलतापूर्वक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने पर बधाई दी। इसके साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इससे पहले पुरुष वर्ग में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला युवा स्पोर्ट्स क्लब सिरमौर और सिरमौर टाइगर्स के बीच खेला गया। मैच रोमांच से भरा रहा। पहला सेट युवा स्पोर्ट्स क्लब ने कड़े संघर्ष में जीता, जबकि दूसरे सेट में सिरमौर टाइगर्स ने जीत कर मैच में रोमांच बरकरार रखा। अंतिम सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इस सेट को 25-23 के कम अंतर से युवा स्पोर्ट्स क्लब ने जीत कर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में रावमापा शावगा ने कोटला मांगन स्कूल को हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में सिरमौर टाइगर्स के रजनीश और महिला वर्ग में शावगा की अंकिता को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। जिला सिरमौर वॉलीबाल संघ के जिला अध्यक्ष पृथ्वी राज ठाकुर और महासचिव भाग सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए गुरुकुल स्कूल राजगढ़ के निदेशक सतीश ठाकुर, पुरस्कारों के धन की व्यवस्था करने के लिए रूपेेंद्र ठाकुर का आभार प्रकट किया। संघ ने साथ ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनों टीमों को पुरस्कार स्वरूप स्पोर्ट्स किट देने के लिए रतन कश्यप का भी आभार प्रकट किया। संघ के प्रधान पृथ्वी राज ठाकुर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर ट्रॉफी हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed