{"_id":"5bddd87abdec22695e0ff569","slug":"31541265530-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजड़े बनकर पैसा ऐंठने वाले दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजड़े बनकर पैसा ऐंठने वाले दो युवक दबोचे
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में नकली हिजड़े बनकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले युवकों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस को शक हुआ तो युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजगढ़ में राजस्थान के कुछ युवक हिजड़ों की वेशभूषा में दुकानदारों से पैसे ले रहे थे। इलाके में पिछले कई दिन से ये युवक नकली हिजड़े बनकर लोगों को ठगने के कार्य में लगे थे। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो मुख्य आरक्षी राकेश ठाकुर ने इनमें से एक को यूको बैंक के समीप और दूसरे युवक को नए बस अड्डे के पास पकड़ लिया। इनसे जब उन्होंने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस इन तीनों युवकों को थाने ले गई जहां काफी देर तक पूछताछ के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूछताछ में पता चला कि इनके साथ तीसरा व्यक्ति भी शामिल था लेकिन, पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह दोनों युवकों का मामा था। तीनों ही व्यक्ति राजस्थान के चितौड़गढ़ के रहने वाले हैं जो नकली हिजड़े बनकर लोगों से पैसे ऐंठने में लगे थे। इस मामले के बाद स्थानीय लोग पुलिस के मुख्य आरक्षी राकेश ठाकुर और पुलिस प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों व नेपाल से यहां आकर मजदूरी व अन्य कार्य करने वाले लोगों की भी पहचान की जानी चाहिए।
उधर, डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों के ऐसे युवकों पर नजर रखी जा रही है। इसी सजगता के चलते यह मामला प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि इन युवकों के खिलाफ कोई मामला तो दर्ज नहीं किया गया, लेकिन इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। डीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे बाहरी राज्यों से आकर कोई भी काम करने वालों पर नजर रखे और किसी भी प्रकार का संदेह होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।