फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

Mon, 17 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद
Medicine
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब से हिमाचल ड्रग्स मैन्युफेक्चरिंग संघ ने सोमवार को केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दो करोड़ 34 लाख रुपये मूल्य की जीवन रक्षक 110 तरह की दवाइयां भेजीं। जीवन रक्षक दवाइयों की 428 पेटियों से भरे ट्रक को विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश ड्रग्स मैन्युफेक्चरिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष सीएस पुष्करणा, कालाअंब इकाई के प्रधान केशव सैनी और महासचिव संजय आहूजा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कालाअंब के फार्मा उद्यमी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवाओं को भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमी भी समाज का अभिन्न अंग हैं, इसलिए वे अपने दायित्व को भलीभांति समझते हैं। जीवन रक्षक दवाओं में मुख्यत: एंटीबायोटिक, कैल्शियम, विभिन्न विटामिन, मधुमेह व रक्तचाप से जुड़ी दवाओं को भेजा जा रहा है। विस अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस नेक कार्य के लिए उद्यमियों की सराहना की। इस अवसर पर संजय सिंगला, जेपी शर्मा, कालाअंब थाना प्रभारी संजय कुमार, एएसआई हेमराज, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed