{"_id":"5b8ab83942c79246435d8326","slug":"31535817785-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण माजटा को सर्वसम्मति से चुना कैंपस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण माजटा को सर्वसम्मति से चुना कैंपस अध्यक्ष
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुण को सर्वसम्मति से चुना कैंपस अध्यक्ष
नाहन (सिरमौर)। हरिपुरधार कॉलेज में एनएसयूआई की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला सचिव राहुल शर्मा ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष कपिल शंक्वाण और जिला महासचिव धनीवीर सिंह के दिशा निर्देशों पर कैंपस कार्यकारिणी का गठन जिला सचिव राहुल शर्मा, पूर्व कैंपस अध्यक्ष रणदीप ठाकुर और लोकेंद्र दसाइक की देख-रेख में किया गया। इसमें अरुण माजटा को सर्वसम्मति से कैंपस अध्यक्ष चुना गया। जबकि, प्रदीप माजटा को आर्ट्स ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। नीरज और हरीश राणा को कैंपस उपाध्यक्ष, प्रकाश, मोनिका तथा विक्रम को महासचिव बनाया गया। विक्की दसाइक और वेद प्रकाश को सचिव का जिम्मा सौंपा गया। राहुल रिंटा, रोहित, कैलाश और मनोज को प्रेस सचिव, अंकुश व पंकज को सोशल मीडिया प्रभारी तथा शुभम, मनीष और संजू को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर जिला सचिव राहुल शर्मा ने छात्रों को संगठन की विचारधारा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य छात्र हितों की समस्याओं को उचित माध्यम से उठाना है।