फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू महाविद्यालय में लगी अंग्रेजी की महज एक क्लास

ददाहू महाविद्यालय में लगी अंग्रेजी की महज एक क्लास

Wed, 01 Aug 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
ददाहू महाविद्यालय में लगी अंग्रेजी की महज एक क्लास
ददाहू कॉलेज में लगी महज अंग्रेजी की कक्षा
विज्ञापन

आज लगेंगी हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू कॉलेज से बुधवार को छात्र-छात्राएं बैरंग नहीं लौटे। संगड़ाह कॉलेज से एक प्राध्यापक ने ददाहू पहुंचकर अंग्रेजी की क्लास ली। वीरवार को हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की दो कक्षाएं लगाई जाएंगी। अमर उजाला में बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर होने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। संगड़ाह कॉलेज के प्राचार्य भी ददाहू कॉलेज पहुंचे। मंगलवार को कॉलेज के सभी छात्रों को प्राध्यापक न पहुंच पाने के कारण वापस लौटना पड़ा था। इसको लेकर बुधवार को अंग्रेजी के प्राध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर संगड़ाह से ददाहू भेजा गया था। जबकि, बुधवार को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने भी ददाहू कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ददाहू कॉलेज में कक्षाओं के संचालन के लिए संगड़ाह कॉलेज से दो-दो दिन के लए प्राध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। वीरवार को हिंदी और राजनीतिक शास्त्र विषय की कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर विषय पढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कॉलेज भवन पड़ा छोटा
ददाहू कॉलेज का भवन बच्चों के लिए छोटा पड़ गया। बुधवार को करीब 120 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। लेकिन, एक साथ इतने अधिक बच्चों के बैठने की व्यवस्था न हो पाने के कारण छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कक्षाएं लगानी पड़ीं। ददाहू कॉलेज में छात्राओं की संख्या 95 के करीब हैं। इनको एक साथ बिठाने के लिए बड़े हॉल की आवश्यकता रहती है लेकिन ददाहू कॉलेज का भवन इसके लिए छोटा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed