फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भूंगरनी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली

भूंगरनी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Wed, 20 Dec 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
भूंगरनी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली
police - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के ग्राम भूंगरनी गांव में शुक्रवार रात को लाखों की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। इस मामले में 6 दिन बाद भी डकैत पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, पुुलिस का दावा है कि शीघ्र आरोपियों को दबोचा जाएगा। डकैती मामले की जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग टीम के हाथ लगे हैं।


इस मामले में पुलिस की दो टीमें पड़ोसी राज्य हरियाणा में दबिश दे रहीं हैं। संदिग्ध स्थलों पर जाकर सुराग जुटाए जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। गौरतलब है कि 15 दिसंबर की देर रात को डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चार नकाबपोश डकैत छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए थे। बदमाश हथियार व लोहे की रॉड से लैस थे। ठेकेदार मंजूर हसन के परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक घर का पूरा सामान टटोला जिसके बाद अलमारी से करीब 20 तोले ज्वेलरी मेें नेकलैस सेट, सोने की 4 चूड़ियां, 3 कांटे, चैन व 3 अंगुठियां, दो मोबाइल तथा 30 हजार नकदी भी उड़ा कर ले गए थे। दंपति की कनपटी पर देसी कट्टे तान कर लूट वारदात को अंजाम दिया गया था। बेटी के विरोध करने पर उसकी मां सलमा को लोहे की रॉड से कंधे पर वार करके घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि डकैतों की उम्र 25 से 30 वर्षों के बीच रही होगी। साथ ही परिजनों ने जांच टीम को नकाबपोश 4 में से 1 लुटेरे आरोपी के स्थानीय होने की भी आशंका जताई थी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।



उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दो टीमें पड़ोसी राज्य में भी संदिग्ध स्थलों पर भेजी गई हैं। जांच टीम को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जिससे आरोपियों तक शीघ्र पहुंचा जा सकेगा। जांच टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट भी ले लिए थे। पांवटा से शिवपुर मार्ग पर लगे, कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed