{"_id":"5a2a9bc64f1c1b95188b8991","slug":"31512741830-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर बीसी बडालिया ने शुक्रवार को नाहन निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए जिला परिषद भवन के सभागार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने इस मौके पर ईवीएम के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी पांच उपमंडल मुख्यालयों पर मतगणना का कार्य 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे से किया जाएगा जो कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में होगी। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर 14-14 टेबल स्थापित किए जाएंगे। मतगणना कार्य के लिए लगभग चार सौ अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मीडिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि चुनाव परिणाम की बेहतर कवरेज हो सके। उपायुक्त ने बताया कि नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का कार्य जिला परिषद भवन नाहन होगा।
विज्ञापन
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज राजगढ़ के सभागार में, रेणुका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज संगड़ाह में, शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज शिलाई और पांवटा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में की जाएगी।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस ब्रस्कोन, एसडीएम कृतिका कुल्हारी, तहसीलदार निर्वाचन श्रवण नेगी, सहायक अभियंता डीआरडीए राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।