{"_id":"59f092934f1c1b79548b9147","slug":"31508938387-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पार्किंग, न कूड़ा संयंत्र, बरसात में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पार्किंग, न कूड़ा संयंत्र, बरसात में जलभराव
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
लगभग 30 हजार की आबादी लेकिन सुविधाएं दस से 15 हजार आबादी की भी नहीं। कूड़ा संयंत्र बना नहीं है और पार्किंग के अभाव में ट्रैफिक जाम लग रहा है। आबादी बढ़ने के साथ सुविधाओं में इजाफा नहीं हो रहा। जी हां, गुरु की नगरी पांवटा साहिब के हालात कुछ ऐसे ही हैं। राजनीतिक रोटियों सेंकने वाले नेता चुनावी मौसम में वायदों की झड़ी लगा लेते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो पाता।
पांवटा शहर के विकास के लिए ठोस मास्टर प्लॉन व रोडमैप तैयार होना जरूरी है। शहर में जल भराव की समस्या विकराल है। बरसात में पूरा शहर पानी से लबालब हो जाता है लेकिन समस्या के समाधान के बारे किसी राजनीतिक दल ने कदम नहीं उठाए। पार्किंग के अभाव में गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो रही हैं।
सिरमौर नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष आरएम रमौल, सीएम मधुर, आरपी तिवारी, शहबाज खान, मंजीत सिंह, मीत सिंह, जुलफ्कार अली, कुलदीप राणा, मनिंद्र सिंह, पंकज भटनागर, सुरजीत सिंह, अशोक चौधरी व भरत ठाकुर का कहना है कि शहरी क्षेत्र के विकास को मास्टर प्लान व ठोस रोडमैप तैयार होना जरूरी है। 51 लाख की प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र योजना डेढ़ दशक से अधर में है।
विज्ञापन
पुलिस थाने के सामने करीब 80 लाख बजट से पार्किंग तैयार की है लेकिन अभी तक बेहतर ढंग से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। अभी भी जहां तहां शहरी गलियों में ही वाहन पार्क होते हैं। जलभराव की समस्या पिछले दो दशकों से शहरी क्षेत्र में रही है। वार्ड-3, 1, 4, 8, 11 व 10 समेत कई कॉलोनियों में यह समस्या विकराल हो जाती है।
बॉक्स के लिए---
प्राथमिकता पर रहेगा गुरु नगरी का विकास : किरनेश
पांवटा से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा में बुजुर्गों व शहर वासियों को 80 लाख से यमुना पाथ सैरगाह बनाया है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को बद्रीपुर से वाई प्वाइंट तक डिवाईडर व लाइटों की योजना बनी है जो भी वायदा किया है उसको हर हाल में पूरा भी किया।
पांवटा शहरी विकास को बनेगी ठोस योजना : सुखराम चौधरी
पांवटा विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि विस चुनाव में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने पर शहरी विकास को गति मिलेगी। पांवटा नगर परिषद भाजपा समर्थित बनी हुई है। पूर्व में भी भाजपा सरकार के दौरान शहरी विकास को गति प्रदान की गई। भविष्य में शहरी क्षेत्र में बेहतर विकास को लिए ठोस योजना तैयार होगी।