फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   29 roads closed due to rain and landslides in sirmaur

Sirmour News: बारिश और भूस्खलन से जिलेभर में 29 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं ठप

Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
29 roads closed due to rain and landslides in sirmaur
बारिश और भूस्खलन से जिलेभर में 29 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं ठप
विज्ञापन

जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग को 3.59 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
कोलर में घरों में पानी घुसने से फर्नीचर समेत कीमती सामान हुआ खराब

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आसमान से लगातार बरस रही आफत की बारिश से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों की दुश्वारियां बढ़ रहीं हैं। बारिश और भूस्खलन से जिले में अभी भी 29 सड़कें और 39 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हुईं हैं। वहीं कई जगह घरों में पानी घुसने से लोगों का कीमती सामान खराब हो गया है।

लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग को बीत दो दिनों में 3,59,50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य विभागों और लाखों की निजी संपत्ति भी बरसात की भेंट चढ़ गई है। सिरमौर जिले में सबसे अधिक नुकसान जलशक्ति विभाग का हुआ है। विभाग की 39 पेयजल और 5 सिंचाई योजनाएं ठप पड़ी हैं। इनमें पांवटा मंडल की 13, नाहन की 24, शिलाई 3 और राजगढ़ की चार योजनाएं शामिल हैं। जलशक्ति विभाग का 2,4,25,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की 1,55,45,000 रुपये की क्षति हुई है। अभी भी नाहन मंडल की 7, राजगढ़ की 8, संगड़ाह और पच्छाद की 5-5 और पांवटा साहिब मंडल की 4 सड़कें बंद पड़ी हैं। गत दिन हुई भारी बारिश से कोलर में कई घरों में पानी घुस गया। पंचायत प्रधान के अनुसार लोगों का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान बरबाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। उधर ददाहू तहसील के बंदाली में जय प्रकाश और कमरऊ तहसील के शिल्ला निवासी दीपराम की गोशाला क्षतिग्रस्त होने से क्रमश: 30 हजार और 10 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed