फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   242 youths passed the physical efficiency test

Sirmour News: 242 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Sat, 15 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
242 youths passed the physical efficiency test
1200 में से 940 पुरुष प्रतिभागी हुए शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 1088 आरक्षी पद भरने की प्रक्रिया के तहत नाहन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शनिवार को 242 अभ्यर्थियों ने पास की। 1200 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया था। इनमें 940 भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए।

चंबा ग्राउंड में सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। चंबा मैदान में लंबाई की जांच के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ करवाई गई। वहीं चौगान मैदान में अभ्यर्थियों की 100 मीटर दौड़ हुई। रविवार को 1200 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल सिरमौर जिला में आरक्षी भर्ती के लिए 11 से 20 फरवरी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों के लिए जबकि 15 के बाद पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। पुलिस की ओर से मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि शनिवार से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। भर्ती प्रक्रिया में शामिल 940 अभ्यर्थियों में से 242 ने परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि रविवार को 1200 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed