फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   24 arrested in sirmaur

अवैध खनन के 24 मामले पकड़े, 44 हजार जुर्माना वसूला

Tue, 01 Mar 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Tue, 01 Mar 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
24 arrested in sirmaur

 पांवटा उपमंडल में हर रोज हो रहे अवैध खनन को लेकर जिला खनन विभाग ने कड़ी कार्रवाई है। खनन विभाग ने पिछले तीन दिनों के अंदर 24 मामले पकड़े हैं जिसमें 8 मामले ददाहु क्षेत्र और 16 मामले पांवटा उपमंडल के हैं। विभाग ने 9 मामलों मे 44 हजार तत्काल जुर्माना वसूला है और अन्य मामलों को न्यायालय में भेज रहे हैं।

विज्ञापन



विभाग की टीम तीन दिनों से मानल कांटी- मश्वा रोड पर रोजाना पेट्रोलिंग कर अवैध खनन वाले स्पॉटों का मुआयना कर रही है। अवैध खनन को लेकर विभाग ने लोनिवि को भी सूचित किया है कि रोड किनारे हो रहे कार्य की रायल्टी विभाग ठेकेदार से काटे और संबंधित ठेकेदार को आदेश दें कि रोड का कार्य रात को नहीं किया जाए। साथ ही विभाग ने राजस्व विभाग से उस जमीन का रिकार्ड मांगा है जहां पर अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन


यदि जमीन निजी निकलती है तो विभाग संबंधित जमीन मालिक से रायल्टी लेगा और न्यायालय में जमीन मालिक के खिलाफ केस दायर करेगा।
गौर हो कि मानल कांटी-मश्वा रोड पर हो रहे अवैध खनन को लेकर क्षेत्र के दो गुट आमने-सामने हो चुके हैं। एक गुट ने अवैध खनन की शिकायत उपायुक्त बीसी बडालिया से कफोटा में प्रशासन जनता के द्वार में की थी। इसके बाद से जिला खनन विभाग हरकत में आया और विभाग की एक टीम क्षेत्र का तीन दिन से दौरा कर रही हैं। विभाग सतौन-रेणुका जी मार्ग पर सतौन में ही एक खनन विभाग की चौकी खोलने की तैयारी कर रही है जिससे मानल कांटी-मश्वा पर हो रहे अवैध खनन पर हमेशा के लिए अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि विभाग अवैध खनन को लेकर गंभीर है। मानल कांटी-मश्वा रोड पर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिये सतौन में रेणुका जी रोड पर चौकी स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने वन विभाग से जमीन उपलब्ध करवाने कि लिए कहा हैं। जिले में 24 मामले पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed