फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   23 years boy of punjab died in yamunaghat ponta sahib in river swimming

यमुनाघाट में स्नान करने उतरे पंजाब के श्रद्धालु की डूबने से मौत

Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
23 years boy of punjab died in yamunaghat ponta sahib in river  swimming
युवक की मौत के बाद पांवटा अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में यमुनाघाट पर पंजाब के 23 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को जसविंद्र सिंह निवासी, 413 फतेहगंज सीएमसी चौक लुधियाना पंजाब का परिवार गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने पहुंचा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह शीश नवाने के बाद उनका बेटा प्रभजोत (23) पुत्र जसविंद्र सिंह कुछ अन्य श्रद्धालुओं के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। यमुनाघाट में नहाने उतरे तो प्रभजोत समेत तीन श्रद्धालु डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो को तो बाहर निकाल लिया, जबकि प्रभजोत करीब 15 से 20 मीटर आगे गहराई में जाकर डूब गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को दी गई। स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान चला कर प्रभजोत को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से बुरी तरह टूटे परिजनों पिता जसविंद्र सिंह, मां अमरजीत कौर और छोटा भाई जसनूर का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी वर्ष 12 मार्च को भी यमुनाघाट पर आईटीबीपी के जवान राकेश प्रजापति (25) की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक प्रभजोत सिंह निवासी फतेहगंज लुधियाना पंजाब का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पांवटा साहिब का यमुनाघाट, जहां पर पंजाब के युवक की डूबने से मौत हुई। संवाद

पांवटा साहिब का यमुनाघाट, जहां पर पंजाब के युवक की डूबने से मौत हुई। संवाद- फोटो : NAHAN

पांवटा में नदी में डूबने से युवक की मौत के बाद अस्पताल में कार्रवाई के दौरान पांवटा पुलिस। संवाद

पांवटा में नदी में डूबने से युवक की मौत के बाद अस्पताल में कार्रवाई के दौरान पांवटा पुलिस। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed