फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2281 cases solved in lok adalats organised in sirmaur on saturday

Sirmour News: सिरमौर में लोक अदालतों में 2,281 मामलों का मौके पर निपटारा

Sat, 13 May 2023 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
2281 cases solved in lok adalats organised in sirmaur on saturday
जिला न्यायालय नाहन में लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी।
सिरमौर में लोक अदालतों में 2,281 मामलों का मौके पर निपटारा
विज्ञापन

जिला न्यायालय नाहन समेत अधीनस्थ न्यायालयों में लगीं 11 बैंच

बिजली, पानी, बैंक समेत कई लंबित मामलों का किया गया निपटारा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला न्यायालय नाहन और अधीनस्थ न्यायालयों में शनिवार को लोक अदालतों में 2,281 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान पूर्व मुकद्दमेबाजी के 1,266 मामलों में से 159 और अदालतों में लंबित 6,787 मामलों में से 2,122 मामलों का निपटारा हुआ।
अदालत में बिजली और पानी बिल, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना क्लेम, मोटर वाहन, खनन, शॉप एक्ट, बीएसएनएल समेत अन्य सिविल केस के कुल 8,053 मामले निपटान के लिए आए।
विज्ञापन


लोक अदालतों में मामले के निपटारे के लिए जिला न्यायालय नाहन में छह बैंच लगाई गईं। इसके साथ-साथ पांवटा साहिब में तीन, शिलाई और राजगढ़ न्यायालयों में एक-एक बैंच पर मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान लोक अदालतों में 2,95,20,295 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालतों में सुबह ही अपने मामलों के निपटारे के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। बता दें कि इसी साल 11 मार्च को भी लोक अदालतों का आयोजन किया गया था, जिसमें 1,630 मामले निपटाए गए थे। इस मर्तबा पिछली लोक अदालत के मुकाबले 651 मामले ज्यादा निपटाए गए हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालतों में 8,053 मामले लोक अदालतों में सुनवाई के लिए पहुंचे, जिसमें प्री-लिटिगेशन के 1,266 और 6,787 लंबित मामले शामिल रहे। अदालतों में लिए कुल मामलों में से 2,281 का निपटारा किया गया।


इन लोक अदालतों में मामलों की सेटलमेंट (समझौता) राशि 2,95,20,295 रुपये रही। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में लोक अदालतों के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कई लोग अदालतों में मौके पर ही संबंधित मामलों का निपटारा करवा रहे हैं।

जिला न्यायालय नाहन में लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी।

जिला न्यायालय नाहन में लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed