{"_id":"5c7e9f0abdec2214720f9ced","slug":"21551802122-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को आज शाम तक नोटीफिकेशन जारी करने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को आज शाम तक नोटीफिकेशन जारी करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ कफोटा ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों को जेबीटी की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की नोटीफिकेशन अविलंब जारी करने की मांग की है। संघ ने सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि यह नोटीफिकेशन छह मार्च तक जारी नहीं होती है तो वे सभी प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आएंगे। अपनी इस समयबद्ध मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ कफोटा का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा खंड कफोटा के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनको मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान माया राम शर्मा, महासचिव चतर सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश, अनिल तोमर, रतन सिंह, राम चंद्र, सुरजीन सिंह, रंगीलाल तोमर ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ प्राथमिक सहायक अध्यापकों के सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग से समय-समय पर मांग उठाता रहा है। बावजूद इसके इस वर्ग के अध्यापकों के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ नियमित जेबीटी की तर्ज पर प्राथमिक सहायक अध्यापकों को वित्तीय लाभ देने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहा है। यह मांग करते करते दस माह से अधिक समय बीत चुका है। इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके विपरीत सरकार और शिक्षा विभाग ने जेबीटी की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने के लिए कुछ वर्गों के लिए दो साल से व्यवस्था कर रखी है लेकिन प्राथमिक सहायक अध्यापकों को इससे दूर रखा गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग के अनुसार सरकार 6 मार्च तक नोटीफिकेशन जारी नहीं हुई तो प्रदेश भर में वह सभी सात मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आएंगे। इसकी सीधी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की होगी। उधर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नाहन ने भी इस संदर्भ में एक ज्ञापन खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा और वित्तीय लाभ देने के लिए नोटीफिकेशन जारी करने की मांग उठाई। उधर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड ददाहू के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश, सुखलाल, सुरेश ठाकुर, रामकिशन, पृथ्वी सिंह, प्रीतम सिंह, हरनाम अत्री ने भी सरकार से पैट शिक्षकों को जेबीटी की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने की अधिसूचना करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि छह मार्च को सरकार ऐसे शिक्षकों को वित्तीय लाभ देने के लिए अधिसूचना जारी नहीं करती है तो सात मार्च को सभी शिक्षक प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।