{"_id":"5bf6df3ebdec2241822edfbf","slug":"21542905662-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.50 करोड़ रुपये से नाहन शहर की सड़कें होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.50 करोड़ रुपये से नाहन शहर की सड़कें होंगी चकाचक
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और एनएच ने संयुक्त रूप से नाहन शहर की सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। सड़कों की मरम्मत, टारिंग और इंटरलॉक टाइलों से जुड़े कार्यों पर 1.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए तीनों विभागों ने संयुक्त रूप से कार्य शुरू कर दिया है।
नया बाजार के फेडरेशन चौक से कालीस्थान मंदिर, वार मेमोरियल से एसएफडीए और दिल्ली गेट से गुरुद्वारा तक इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य करीब पूरा हो चुका है। नगर परिषद ने इस कार्य को अंजाम दिया है। वहीं, गुन्नूघाट चौक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल वाया एक्साइज कार्यालय, अस्पताल राउंड व शमशेर राजकीय उच्च विद्यालय से पुराने डिग्री कॉलेज तक इंटरलॉकिंग टाइलों को लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके अलावा शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से लेकर कोर्ट रोड तक, महलात घाटी से चौगान तक, तेली मोहल्ला से आरपी गेट तक और गुन्नुघाट चौक से लेकर अस्पताल वाया छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक भी पैच कार्य शुरू किया जा रहा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग रानीताल मुख्य गेट से कैंट स्कूल और रानीताल के मुख्य गेट से नगर परिषद कार्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य जल्द शुरू करेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भारी वर्षा के कारण शहर की सड़कें खराब हो गई थीं। अब सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी गई है। शहर के कुछ मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जा रही हैं, जिससे सड़क की बार-बार खराब होने की समस्या से निजात मिल सके। राष्टीय उच्च मार्ग विभाग ने कांशीवाला-दोसड़का से बनोग तक उच्च मार्ग पर पैच वर्क का कार्य पूरा कर लिया है।