फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स अड्डे में आएगी वोल्वो बसें, दर्ज होगी उपस्थिति

स अड्डे में आएगी वोल्वो बसें, दर्ज होगी उपस्थिति

Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
स अड्डे में आएगी वोल्वो बसें, दर्ज होगी उपस्थिति
बस अड्डे में आएंगी वोल्वो बसें, दर्ज होगी उपस्थिति
विज्ञापन

चालकों-परिचालकों की मनमानी पर कसा शिकंजा
कुछ बसों के चालक तीन किमी दूर दोसड़का उतार रहे थे सवारियां
अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर, अधिकारियों ने लिया संज्ञान
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बसों में सफर करने वाले यात्री अब बस अड्डे नाहन तक आ पाएंगे। इससे पहले अधिकतर वोल्वो बसें सवारियों को नाहन से तीन किलोमीटर दूर दोसड़का में उतार रही थीं। लेकिन, अब क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय नाहन ने वोल्वो बसों के चालकों और परिचालकों को नाहन बस अड्डे में आकर अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे शहर के लोगों को भारी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि 21 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इस अंक में.. आधी रात को नाहन अड्डे से तीन किमी दूर उतारी जा रहीं सवारियां.., शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर इंगित किया था कि प्रदेश के कुछ डिपो की वोल्वो बसें हरियाणा और पंजाब की बसों की तर्ज पर नाहन बस अड्डे न आकर शहर से तीन किमी दूर दोसड़का से ही आ-जा रही हैं। इससे इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। धर्मशाला डिपो की वोल्वो बसें नाहन न आकर तीन किमी दूर दोसड़का से ही पंावटा और चंडीगढ़ को रवाना हो रही हैं। इन बसों के चालक और परिचालक आधी रात के समय भी सवारियों को जंगल क्षेत्र में उतार रहे थे। इसके चलते बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी हो रही थी। इस संदर्भ में नाहन निवासी कुनाल टांक ने भी एक शिकायत निगम के मुख्य महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक व धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजी थी। इस मसले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर ऐसे चालक-परिचालकों पर कार्रवाई करने की बात कही है। क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन की ओर से पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निगम और जिला प्रशासन की ओर से पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों को देहरादून या चंडीगढ़ की ओर रवाना होते हुए नाहन बस अड्डे पर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन रशीद शेख ने कहा कि धर्मशाला डिपो के अधिकारियों को पत्र लिखकर सभी वोल्वो बसों का नाहन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इन बसों के चालकों और परिचालकों को नाहन बस अड्डे पर आकर अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed