{"_id":"5ba121ae867a557ece01e26f","slug":"21537286574-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन मेडिकल कॉलेज में इसी साल से मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन मेडिकल कॉलेज में इसी साल से मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में इस वर्ष 5.17 करोड़ रुपये से रोगियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। कॉलेज में इस वर्ष सीटी स्कैन की सुविधा भी जुटाई जागी। मशीनरियों की खरीदारी पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री विपिन परमार की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी भाग लिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में जानकारी दी कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में अधोसरंचना के सृजन एवं सुदृढ़ीकरण पर 260 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। कॉलेज मेें लोगों को विशेषज्ञ एवं आधुनिकतम चिकित्सा सुवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही भूमि पूजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न चिकित्सा उपकरण की खरीद करने पर दो करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस कॉलेज में सीटी स्कैन सुविधा शीघ ही उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में वित्त उप नियंत्रक के पद को सृजित करने के लिए मामला सरकार से उठाने का भी आश्वासन दिया। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों की ओर से इस मेडिकल कॉलेज के सुदृढ़ीकरण के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए गए। प्रधानाचार्य डॉ. जयश्री शर्मा ने बैठक में कॉलेज के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, निदेशक मेडिकल शिक्षा डॉ. अशोक शर्मा, कॉलेज के मेडिकल अधीक्षक डॉ. केके पराशर सहित रोगी कल्याण समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ी रोगियों की संख्या
मेडिकल कॉलेज नाहन में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल ओपीडी और इंडोर में रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। आरकेएस की बैठक में रखे गए आंकड़ों के अनुसार छह मास के दौरान कॉलेज में 143772 रोगियों का ओपीडी में पंजीकरण हुआ है, जबकि 35249 रोगियों का इंडोर में इलाज किया गया है। इस अवधि के दौरान 1568 संस्थागत प्रसूति करवाई गई जबकि गत वर्ष के दौरान केवल 1236 प्रसूति हुई थी। इसी प्रकार गत छह मास के दौरान 111700 रोगियों के प्रयोगशाला में परीक्षण किए गए। इसी अवधि में इस अस्पताल में 815 मेजर और 4346 छोटे ऑपरेशन भी किए गए।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा
बैठक में निर्णय लिया गया कि एमबीबीएस तथा नर्सिंग की प्रशिक्षु छात्रों को कॉलेज में मुफ्त चिकित्सा और स्पेशल वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त कॉल ड्यूटी वाहन को आउटसोर्स पर अनुबंधित करने की अनुमति के साथ ही रेडक्रॉस के तीन कर्मचारियों के वेतन को भी आरकेएस की निधि से देने पर सहमति बनी।
बिंदल ने जताया सरकार का आभार
इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए 260 करोड़ तथा मातृशिशु अस्पताल के लिए दस करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरकेएस की बैठक में यूजर चार्जर को यथावत रखा गया है। इनमें किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।