फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिक्षक का तबादला हुआ तो लगाएंगे स्कूल में ताला

शिक्षक का तबादला हुआ तो लगाएंगे स्कूल में ताला

Fri, 22 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक का तबादला हुआ तो लगाएंगे स्कूल में ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौैर)। राज्य सरकार के युक्तिकरण के फैसले के बाद कम संख्या वाले स्कूलों से शिक्षकों का स्थानांतरण तय माना जा रहा है लेकिन कार्यालयों में बैठकर वास्तविक स्थिति जाने बगैर तबादला करना बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ सकता है।
नाहन शहर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूर्विया मोहल्ले का ऐसा ही मामला शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के पास पहुंचा है। युक्तिकरण के आदेश जारी होने से पहले ही स्कूल की प्रबंधन समिति ने उपनिदेशक से मुलाकात कर स्कूल को युक्तिकरण के दायरे से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान में स्कूल में लगभग 40 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में तीन अध्यापिकाएं सेवाएं दे रही हैं। इनमें से एक अध्यापिका का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें चलने में दिक्कत रहती है। ऐसे में यदि इस स्कूल से एक अध्यापक का युक्तिकरण के तहत दूसरे स्कूल को तबादला हुआ तो बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान मीरा देवी ने कहा कि यदि यहां से तबादला किया गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश हो जाएंगे। वह अपने बच्चों को स्कूल से निकालकर दूसरी जगह पढ़ाने के लिए विवश हो जाएंगे। साथ ही स्कूल में ताला लगा देंगे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
उधर, उपनिदेशक उमेश बहुगुणा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामला आला अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed