फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दूरदराज इलाकों में खाद्यान्न आपूर्ति समय पर की जाए : किशन

दूरदराज इलाकों में खाद्यान्न आपूर्ति समय पर की जाए : किशन

Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दूरदराज इलाकों में खाद्यान्न आपूर्ति समय पर की जाए : किशन
rice
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा है कि अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलकर फील्ड में कार्य करें। सिरमौर के दूरदराज के इलाकों में खाद्यान की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित करने के उन्होंने निर्देश दिए हैं। मंत्री नाहन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण घरद्वार पर उपलब्ध करवाया जाए। उपभोक्ताओं को रसोई गैस वजन 14 किलो 200 ग्राम सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कपूर ने कहा कि गैस एजेंसियों की ओर से मजदूरी लेने के बावजूद भी रसोई गैस का आवंटन घरद्वार पर नहीं किया जाता है। यह उचित नहीं है। रसोई गैस के वितरण के लिए रूट चार्ट बनाया जाए और लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को रूट पर जाते हुए उद्घोषणा की जाए। जिला में लोगों को रसोई गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर एक वेबसाइट बनाई जाएगी जिसके माध्यम से लोगों को उनके मोबाइल पर रसोई गैस एवं खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में सूचना समय-समय पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिला में कार्यरत सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करें और माप दंड पूरा न करने वाले पेट्रोल पंप धारकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ऐसे पेट्रोल पंपों को रद्द भी किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डिपो होल्डर उचित मूल्य की दुकान में निजी दुकान संचालित नहीं करे। डिपो होल्डर गोदामों से खाद्यान्न समय पर उठाना सुनिश्चित करेें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed