{"_id":"5ab2702c4f1c1b2b618b4c50","slug":"21521643564-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम सिरमौर ने विदेशों में भी बनाई जगह : प्रो. नीलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम सिरमौर ने विदेशों में भी बनाई जगह : प्रो. नीलू
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
आईआईएम सिरमौर ने अपने समर प्लेसमेंट पूरे करने का एलान कर दिया है। समर प्लेसमेंट की रिपोर्ट संस्थान के वेबसाइट पर भी जारी की गई है। आईआईएम सिरमौर ने अपनी शुरूआत के बाद से लगातार 100 फीसदी समर प्लेसमेंट दर्ज की है। इस बार आए नियोक्ताओं में 80 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसमें कई जानी मानी कंपनियां जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, डीसीएम श्रीराम कोन्सोलिडेटेड लिमिटेड और आईपीएल (डीएनए नेटवर्क) शामिल हैं।
छात्रों को कई उद्योगों में इंटर्नशिप के अवसर ऑफर किए गए हैं। निर्माण, मनोरंजन एवं शिक्षा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर किए गए हैं। छात्रों को ऑपरेशन्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, सेल्स एवं मार्केटिंग और फाइनेंस में नौकरियां मिली हैं। समर प्लेसमेंट के दौरान अधिकतम एक लाख रुपये तक के पैकेज दिए गए हैं।
उधर, डायरेक्टर आईआईएम सिरमौर प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा ने कहा कि हालांकि हम अपनी शुरूआत में हैं, लेकिन इसका कोई नकारात्मक असर किसी भी क्षेत्र में हमारी प्रगति पर नहीं दिखाई देता है। हमारे पास योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्र हैं। सख्त प्रवेश प्रक्रिया के बाद ही उन्हें प्रख्यात उद्योगों में नौकरियां मिली हैं। अगले महीने आईआईएम के दूसरे बैच का दीक्षांत समारोह होगा। आईआईएम सिरमौर इन 2 वर्षों में विदेशों में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस संस्थान के छात्रों को दुबई और नाइजीरिया तक में प्लेसमेंट मिले हैं। अब तक तोलाराम ग्रुप के द्वारा अधिकतम 53 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है। जबकि पिछले साल अधिकतम 23.3 लाख रुपये का पैकेज दिया गया था। इस साल का औसत पैकेज पिछले साल के औसत सीटीसी- 8.98 लाख रुपये को पार कर गया है।