{"_id":"5a70a96e4f1c1b93268b7581","slug":"21517332846-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई स्कूल की दो छात्राएं बनी राज्यस्तरीय परेड़ का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई स्कूल की दो छात्राएं बनी राज्यस्तरीय परेड़ का हिस्सा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वयंसेवी छात्राओं के राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल पहुंची छात्राओं का स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामभज शर्मा ने बताया कि स्कूल की साधना पांडे व शालू नेगी ने राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि इन दोनों ने पहले सोलन जोन के युवा नेतृत्व शिविर में भाग लिया जिसके बाद इन दोनों का चयन ऊना के चिंतपूर्णी में आयोजित पीआरडी शिविर के लिए हुआ। यहां से उनका चयन शिमला में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय परेड के लिए किया गया। इस मौके पर टीआर शर्मा, सोहन सिंह छिंटा, जवाहर देसाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----