फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विपणन बोर्ड एमडी को हटाना उचित: संजय कौशल

विपणन बोर्ड एमडी को हटाना उचित: संजय कौशल

Wed, 03 Jan 2018 08:02 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
विपणन बोर्ड एमडी को हटाना उचित: संजय कौशल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय कौशल, नगर परिषद कमेटी पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने प्रदेश मार्किट बोर्ड के एमडी पद से डॉ. बवेजा को हटाने के फैसले का स्वागत किया है। उनके कार्यकाल में कई योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप लगे। इनकी उच्च स्तरीय और विभागीय जांच की जानी चाहिए। सिरमौर मंडी समिति में इनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की भी जांच की जाए। उन्होंने पांवटा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ये बात कही।

मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष संजय कौशल और संजय सिंघल ने कहा कि विपणन बोर्ड के एमडी एचएस बवेजा को प्रदेश की नई सरकार की ओर से हटाने का फैसला सराहनीय है। भाजपा की चार्जशीट में भी इस अधिकारी का नाम था। उन सभी आरोपों की भी उच्च स्तरीय जांच होना जरूरी है। पांवटा में टर्मिनल मंडी के कार्य की भी जांच होना चाहिए।
विज्ञापन


निर्माणाधीन भवन के लिए मिट्टी के फर्जी बिल की भी आशंका जताई जा रही है। इसकी उचित जांच होने पर पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। कौशल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिला सिरमौर में 2 उप सब्जी मंडियों, वर्मी कंपोस्ट योजना कार्य को जानबूझ कर लटकाया गया। एमडी का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed