फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांग्रेस के इतिहास और उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

कांग्रेस के इतिहास और उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

Thu, 28 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के इतिहास और उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
कांग्रेस नेे नाहन में धूमधाम से मनाया 133वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सेवादल का 133 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय नाहन में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव बृजराज ठाकुर ने की। जबकि कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष जबर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के इतिहास और उसके उत्थान के साथ-साथ उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। बृजराज ठाकुर ने कहा कि देश को दुनिया के मानचित्र पर प्रमुखता से उभारने में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा। जिस समय देश आजाद हुआ उस समय भारत वर्ष की आधी से ज्यादा आबादी खाने को भी मोहताज थी। देश शिक्षा, कृषि, विकास हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। लोगों के पास बिजली, पानी, सड़कों, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने देश को इस संकट से निकाला और प्रगति की ओर अग्रसर किया।
विज्ञापन


जब्बर सिंह चौहान ने कहा कि आज देश शिक्षा, सड़क, पेयजल, विकास हर क्षेत्र में आगे है। कृषि क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हुआ है जिसका श्रेय केवल एक ही कांग्रेस पार्टी को जाता है। कार्यक्रम दौरान कांग्रेस पार्टी के उसूलों पर वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर जगदर्शन सिंह, हर्षमनी शर्मा, भीम सिंह, महीपत सोलंकी, राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, अनिल शर्मा, अमर, कंवर संग्राम सिंह, विनोद कंठ, नैन सिंह शर्मा, सूबेदार सिंह चौहान, राजीव ठाकुर, चांद बीबी, देवराज चौहान, वीरेंद्र सिंह, याकूब बेग, कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed