फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अदरक के दामों में उछाल से सौंठ कारोबार विलुप्त

अदरक के दामों में उछाल से सौंठ कारोबार विलुप्त

Sat, 25 Nov 2017 10:53 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
अदरक के दामों में उछाल से सौंठ कारोबार विलुप्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के साथ-साथ ददाहू के नाम को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अलग पहचान दिलाने वाला सौंठ का कारोबार विलुप्त हो गया है। करीब दो दशक पूर्व ददाहू में बड़े पैमाने पर सौंठ का कारोबार होता था जिसे देश की नामी मंडियों में पहुंचाया जाता था। साथ ही देश भर के जाने माने व्यापारी भी सौंठ खरीदने ददाहू आते थे लेकिन अब इस कारोबार को जैसे ग्रहण सा लग गया है।

दो दशक पूर्व रेणुका क्षेत्र के सैकड़ों किसान व करीब दर्जनभर व्यापारी सौंठ का बड़े पैमाने पर कारोबार करते थे। उस दौरान अकेले ददाहू से ही 40 से 50 लाख रुपये का सौंठ का कारोबार होता था।
विज्ञापन


स्वर्गीय लाला बाबू राम वालिया यहां सौंठ का सर्वाधिक कारोबार किया करते थे लेकिन सौंठ की ग्रेडिंग, छंटाई, भराई व सुखाई के कार्य में कड़ी मेहनत होने के कारण किसानों व आढ़तियों की अगली पीढ़ी ने सौंठ के धंधे से मुंह मोड़ लिया। सौंठ का कारोबार करने की बजाय किसान अब अदरक बेचना ही पसंद करने लगे हैं। इस कारण लाखों रुपये का सौंठ कारोबार खाक में मिल गया है। जबकि सौंठ को एक उत्तम औषधि माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंठ व्यापारियों का मानना है कि पिछले एक डेढ़ दशक के दौरान अदरक के दामों में भारी उछाल आया है। पहले अदरक के दाम मात्र 12 से 15 रुपये प्रति किलो के बीच ही रहते थे लेकिन अब अदरक 25 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जबकि सौंठ के दामों में खास बढ़ोतरी नहीं हो पाई। सौंठ के वाजिब दाम न मिलने के कारण किसानों के साथ-साथ व्यापारियों ने भी धीरे-धीरे इस धंधे से मुंह मोड़ लिया।


जिले के प्रसिद्ध खनन व्यवसायी वीके वालिया ने बताया की डेढ़ दशक पूर्व उनके पिता को जिंजर किंग के नाम से देश की मंडियों में जाना जाता था। उन्होंने ददाहू में सौंठ का एक लघु उद्योग भी स्थापित किया था लेकिन उनका यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। जिला या जिले के आसपास किसी भी स्थान पर यदि अदरक से संबंधित कोई उद्योग होता तो सौंठ के कारोबार को बचाया जा सकता था क्योंकि व्यापारी उस उद्योग में अपना सौंठ बेचकर लाभ कमा सकते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed