{"_id":"696792e9d0795b48510e3721","slug":"210-drugs-capsule-recver-nahan-news-c-177-1-ssml1030-169591-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 210 नशीले कैप्सूल के साथ उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 210 नशीले कैप्सूल के साथ उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
(क्राइम)--
पुलिस टीम को भुंगरनी नहर के पास नाके के दौरान मिली सफलता
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के भुंगरनी में पुलिस टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति की तलाशी में 210 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश का एक नशा तस्कर पांवटा साहिब की तरफ नशीले कैप्सूल लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भुंगरनी नहर पर नाका लगाया। इस बीच सामने से सन्नी सिंह, निवासी नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश पहुंचा। पुलिस की टीम ने व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 210 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।