{"_id":"64c7ab825a508d9f6c00a9fd","slug":"206-students-admitted-in-dadhahu-college-nahan-news-c-177-1-ssml1029-4956-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू कॉलेज में तय समय तक 206 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू कॉलेज में तय समय तक 206 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
ददाहू कॉलेज में तय समय तक 206 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
प्रथम वर्ष में 84, द्वितीय वर्ष में 70 और अंतिम वर्ष में 52 ने लिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददहू मेंं प्रवेश की निर्धारित अवधि तक 206 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यहां मंगलवार से कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाएगा। भारी वर्षा के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित रही।
बीते तीन सप्ताह से ही अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बसों का आवागमन ठप है, इससे विद्यार्थियों को दाखिले के लिए कॉलेज पहुंचने में भारी मुश्किलें हुईं।
जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर कॉलेज परिसर में ही सहायता डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र भरने की सुविधा भी दी गई थी। डिग्री कॉलेज ददाहू में प्रथम वर्ष में 84, द्वितीय वर्ष में 70 और अंतिम वर्ष में 52 विद्यार्थियों ने प्रवेश ग्रहण किया।
वाणिज्य और अर्थशास्त्र संकाय मेंं भी 15 विद्यार्थी ने पहली मर्तबा प्रवेश लिया है। यदि प्रवेश की तिथि आगे बढ़ती है तो विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज ददाहू की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम अंगिरस ने बताया कि निर्धारित अवधि तक 206 विद्यार्थियों ने कॉलेज पहुंचकर प्रवेश ग्रहण कर लिया है। इस वर्ष कॉमर्स व अर्थशास्त्र विषय में भी करीब 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
पहली अगस्त से कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाएगा। इसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी गई है। संवाद
-- --