{"_id":"5c8a7c9fbdec2214743f3657","slug":"201552579743-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू बाजार में अतिक्रमण पर हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू बाजार में अतिक्रमण पर हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगे नारे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। मुख्य बाजार ददाहू में पुलिस ने वीरवार को अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी तो कारोबारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। घंटों तक व्यापारियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बाजार में दुकानों के आगे सामान सजाकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे रेणुका पुलिस थाने के एएसआई पदम देव और पुलिस टीम के बीच खूब नोकझोंक हुई। गुस्साए व्यापारियों ने एएसआई को घेराव भी किया। अतिक्रमण पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर व्यापारियों ने कड़ा एतराज जताया।
करीब एक सप्ताह पहले ही रेणुका थाने में नए एएसआई पदम देव ने अपना कार्यभार संभाला है। एएसआई ददाहू बाजार में धारा 283 का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चेतावनी देते रहे, लेकिन व्यापारियों ने उनकी नहीं सुनी। वीरवार सुबह एएसआई पदम देव ने अतिक्रमण पर व्यापारियों पर कार्रवाई करते हुए स्वयं ही दुकानदारों का सामान उठाना शुरू कर दिया। उन्होंने पूरे बाजार में हर दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई की। इससे दुकानदार भड़क गए और एएसआई का बस अड्डे के समीप घेराव कर दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानों का सामान हटाने पर एएसआई के साथ दुकानदारों ने बहसबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख कुछ ही समय बाद एएसआई थाने निकल गए लेकिन, बाजार में दो घंटे तक बवाल मचा रहा। व्यापार मंडल ददाहू के प्रधान कुलभूषण गोयल ने बताया कि किसी भी पुलिस अधिकारी को इस तरह की कार्रवाई और व्यापारियों से बदसलूकी का अधिकार नहीं है। एएसआई ने व्यापारियों को बिना पूर्व सूचना दिए दुकानों से सामान उठाना शुरू कर दिया। जबकि, वह दुकानदारों के चालान कर अतिक्रमण के मामले बना सकते थे। उधर, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सारे प्रकरण की उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन, एसएचओ से रिपोर्ट मांग ली गई है। एएसआई से भी जवाब तलबी की जाएगी।
बुद्धिजीवियों ने की कार्रवाई की सराहना
क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों ने एएसआई के इस कार्य की सराहना की है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि ददाहू बाजार में अतिक्रमण को निरंतर बढ़ावा मिल रहा था। इस कारण जाम भी आम हो रहा था। लोगों का पैदल तक चलना दुश्वार हो गया था। पुलिस प्रशासन को भी जाम की शिकायतें मिल रही थीं। लिहाजा, पुलिस को भी जाम के मामले में किरकरी झेलनी पड़ रही थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया लेकिन, व्यापारियों का यह मानना है कि एएसआई को दुकानदारों के चालान काटने चाहिए थे, उनका सामान नहीं उठाना चाहिए था।
विज्ञापन
कारोबारियों को समझाने पहुंचे एसएचओ
दोपहर बाद कारोबारियों ने बाजार बंद रखकर प्रदर्शन की रणनीति बनाई थी। कुछ दुकानें बंद हो गई थीं लेकिन, शाम को एसएचओ विजय रघुवंशी ने थाना प्रभारी के तौर पर ज्वाइनिंग दी और सीधा कारोबारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने बातचीत से कारोबारियों को समझाया और मामला शांत करवाया।