{"_id":"5c06b031bdec22419e1f4a18","slug":"201543942193-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करें सरकार
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करे सरकार
शिक्षक महासंघ की जिला सिरमौर इकाई ने उठाई मांग
स्कूलों में रिक्त पदों को भरने समेत अन्य मांगें उठाईं
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश शिक्षक महासंघ की जिला सिरमौर इकाई ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करने की मांग की है। जिला इकाई ने प्रदेश में लागू नई पेंशन योजना को कर्मचारियों का उत्पीड़न करार दिया है। उनका कहना है कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। प्रेस को दिए बयान में जिला प्रधान अमरजीत परमार, महासचिव ताराचंद, मुख्य सलाहकार रामभज शर्मा, गुरुदत्त, रमेश सरेक, निर्मल सिंह, सुरजन सिंह, कबूल पुंडीर, अरविंद सेमवाल, धर्मपाल सिंह, रमेश पुंडीर, जगतराम शास्त्री, मायाराम कपूर, देव स्वरूप आदि ने कहा कि मई 2003 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों एवं अध्यापकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सालों तक सरकार की सेवा करते हैं, उनको पेंशन मिलना जरूरी है। नई पेंशन योजना के दुष्परिणाम भी अब सामने आ रहे हैं। कई कर्मचारियों को मात्र पांच सौ से एक हजार रुपये ही मासिक पेंशन मिल रही है। ऐसे में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाना चाहिए। महासंघ ने सरकार से प्रदेश के सभी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने, मिडल स्कूलों में पीईटी और डीएम के पदों को सृजित करने की भी मांग की है, जिससे बच्चों का चहुुंमुखी विकास हो सके। जिला प्रधान अमरजीत परमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिक सहायक अध्यापक करीब 15 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह उनको जल्द नियमित करे। अमरजीत परमार ने महासंघ की ओर से प्रदेश सरकार से विद्या उपासक अध्यापकों को भी जेबीटी की तर्ज पर पेंशन देने तथा मिड-डे-मील कर्मचारियों का का वेतन बढ़ाने की मांग की है।