फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ताजियों के जुलूस में पहली बार पहुंचा प्रशासन

ताजियों के जुलूस में पहली बार पहुंचा प्रशासन

Sat, 22 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ताजियों के जुलूस में पहली बार पहुंचा प्रशासन
मुहर्रम पर मिले सम्मान से मुस्लिम समुदाय गदगद
विज्ञापन

ताजियों के जुलूस में पहली बार पहुंचा प्रशासन
कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भरी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। मुहर्रम और वामन द्वादशी के मौके पर नाहन में ऐतिहासिक घटना घटी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह के समय शहर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की तो शाम के समय ताजियों का जुलूस निकालते वक्त हिंदू समुदाय से जुड़े सामाजिक संगठनों ने ताजियों के जुलूस में शिरकत की। हालांकि, हर साल दोनों समुदाय एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होते आए हैं। लिहाजा, शहर में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बल मिल रहा है। लेकिन, तीसरी घटना कुछ ऐसी हुई जिससे मुस्लिम समुदाय काफी गदगद है। पहली बार मुहर्रम में प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने भी शिरकत की। तहसीलदार मायाराम शर्मा ने मुहर्रम में हाजिरी दी। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। इसके लिए मुस्लिम समुदाय ने जिला प्रशासन का आभार भी जताया है। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि नाहन शहर में मुस्लिम हिंदू भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भावना तो पहले से ही अधिक सराहनीय थी, अब और भी अधिक मजबूत हो गई है। दीदान ने बताया कि मुहर्रम पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, नगर परिषद पार्षद कपिल गर्ग, व्यापार मंडल प्रधान अमृतलाल गर्ग, लाला सिंघारी लाल, चतर सिंह, प्रेम कुमार खिंदड़ी, नरेश कुमार, अशोक कुमार कश्यप, राजकुमार सैनी, संजीव शर्मा ठेकेदार, मास्टर सोमचंद आदि ने अपनी हाजिरी दर्ज कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और सभी ताजियों पर मेवे और अगरबत्ती भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष नसीम दीदान के अलावा अंजुमन इस्लामिया के प्रधान हाजी याकूब बेग, ताजिया कमेटी के प्रधान लियाकत चौहान, असलम सैयद, जावेद अन्सारी व जावेद अली ने भी धार्मिक सद्भावना बरकरार रखने के लिए प्रशासन, पुलिस व सामाजिक संगठनों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed